मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बादामलहारा में बुधवार को कांग्रेस पार्टी के एक ब्लॉक प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक नेता का नाम प्रताप सिंह परमार (45) बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को नामजद किया है।

छतरपुर के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मुताबिक उन्हें एक होटल के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी थी। इधर, कांग्रेस नेता की हत्या से गुस्साए उनके समर्थकों और परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और बवाल काटा। फिलहाल प्रशासन की ओर क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

हत्या के आरोप में हकीम सिंह, मोर पाल सिंह, हरदेव सिंह , इमराट लोधी, रामकृपाल लोधी और हरिचरण लोधी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए 15 सदस्यों की एक टीम गठित की और आरोपियों की सूचना देने वालों के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मामले की जांच के लिए पूर्व मंत्रियों और विधायकों की छह सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी जांच के बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *