बड़वानी ! मध्यप्रदेश के बडवानी जिले के सेंधवा में कक्षा 12 की छात्रा द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने कल उसके ब्वॉय फ्रेंड के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है ।
सेंधवा शहर थाना पुलिस के अनुसार महाविद्यालयीन छात्र आशुतोष स्वामी के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने और एस सी /एस टी उत्पीड़न एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश आरम्भ कर दी गयी है ।
पुलिस के मुताबिक़ प्रियांशी की नोटबुक में लिखा पाया गया कि उसे आशुतोष ने प्यार में धोखा दिया और वह इसी वजह से अपनी इहलीला समाप्त कर रही है ।
प्रियांशी ने 10 सितम्बर की दोपहर अपने इंदिरा कॉलोनी स्थित घर में देशी घी उड़ेल कर आत्मदाह कर ली थी। शिक्षक माता पिता के घर लौटने के पूर्व उसकी मृत्यु हो चुकी थी ।
आत्महत्या करने के पूर्व उसने अपनी माँ से मोबाइल पर बात की थी और पास की ही दुकान से मनपसंद चॉकलेट खरीद कर खायी थी।
