ग्वालियर। भिण्ड जिले के लहार ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रौन में पदस्थ मेडीकल ऑफीसर डॉं. सुधाकर शर्मा की कल एक सडक हादसे में मौत हो गई।
गोहद के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रवीण अष्ठाना ने आज यहां बताया कि ग्वालियर निवासी डॉं. सुधाकर शर्मा जो भिण्ड जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ थे। कल पल्स पोलियो में उनकी मालनपुर में ड्यूटी लगाई गई थी। वो अपनी ड्यूटी पर बाइक से जा रहे थे कि मालनपुर थाना क्षेत्र के गुरीखा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मालनपुर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डॉं. सुधाकर शर्मा अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। एमबीबीएस की पढाई पूरी क रवह कुछ समय पहले ही रौन अस्पताल में मेडीकल ऑफीसर के तौर पर पदस्थ हुए थे। रौन रहते हुए उन्होंने पीजी की तैयारी की थी जिसमें उनका चयन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *