चेन्नई। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में अभियान चलाए जा रहे हैं। संक्रमण को रोकने के लिए अलग-अलग राज्य अलग अलग तरीके अपना रहै हैं। इस बीच दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु ने 30 अप्रैल तक के लिए कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। राज्य की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक कहा गया है कि लोग कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करें। इसके अलवा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को बढ़ा दिया गया है। राज्य की ओर से जारी गाइडलाइन्स में जिला प्रशासन को कोरोना परीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

  देश में कोरोना का संक्रमण खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है। लगातार सातवें दिन 50 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। यही नहीं, 16 दिसबंर के बाद पहली बार एक दिन में साढ़े तीन सौ से ज्यादा संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 53,480 नए कोरोना केस आए और 354 लोगों की जान चली गई है। हालांकि 41,280 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। मंत्रालय की ओर से जारी अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार शाम सात बजे तक टीके की 6,24,08,333 खुराकें दी जा चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 82,00,007 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 52,07,368 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *