महाराष्ट्र में लगे कोरोना कर्फ्यू के बीच कई सेलिब्रिटीज छुट्ट‍ियां मनाने शहर से बाहर गए हुए हैं. हाल ही में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां से वे मालदीव के लिए रवाना हुए थे. अब मालदीव पहुंचते ही एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पिक्चर शेयर की है, जिसमें वे बिकिनी में दिखाई दे रही हैं. उनकी ये फोटो फैंस को बेहद पसंद आ रही है. लोग उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

एक्ट्रेस ने ये फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. पिक्चर में देखा जा सकता है एक्ट्रेस ने भूरे रंग की बिकिनी कैरी की हुई है. बीच के किनारे बैठी दिशा पाटनी बेहद ही गॉर्जियस लग रही हैं. उनका ये अट्रैक्टिव लुक सभी को बेहद पसंद आ रहा है. दिशा की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.

फैंस ने किया रिएक्ट
इस तस्वीर पर दिशा को काफी प्रतिक्रियां मिल रही है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “खूबसूरत” दूसरे यूजर ने लिखा, “आपका जवाब नहीं” इसके अलावा उनके फैंस ने फोटो पर हार्ट इमोटिकॉन शेयर कर प्यार जताया. आपको बता दें दिशा ने हाल में एक पिक्चर शेयर की थी जिसमें वे मालदीव को मिस करती नजर आई थीं. अब दिशा एक बार फिर मालदीव में एन्जॉय कर रही हैं.

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म ‘मलंग’ में दिखाई दी थीं. इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी नजर आए थे. आपको बता दें इसके अलावा उन्होंने फिल्म बागी 3 में स्पेशल अपीरियंस दी थी. दिशा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वे अब सलमान खान के साथ फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड’ में दिखाई देंगी. उनकी यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है. इसके अलावा दिशा ‘एक विलेन 2’ में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम संग नजर आएंगी. उनकी दोनों फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *