मुंबई ।  दीपिका पादुकोण ने मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज फिल्म फेस्टिवल के चेयरपर्सन पद से इस्तीफा दे दिया है। एक्ट्रेस ने सोमवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने इस्तीफा देने की वजह अपने काम को बताया है और कहा कि वे इस फेस्टिवल पर उतना ध्यान नहीं दे पाएंगी, जितने की इसको जरूरत है। 2019 में आमिर खान की पत्नी किरण राव को रिप्लेस कर दीपिका को चेयरपर्सन बनाया गया था। अपने स्टेटमेंट में दीपिका ने लिखा है- बोर्ड पर आना और चेयरपर्सन के पद पर सेवाएं देना बहुत ही गहरा और समृद्ध अनुभव रहा। एक आर्टिस्ट के तौर पर दुनियाभर के सिनेमा और टैलेंट को मुंबई लाना काफी उत्साहजनक रहा, जो कि मेरा दूसरा घर है। मुझे लगता है कि अपने वर्तमान के कामों के चलते मैं उतना फोकस और अटेंशन नहीं कर पाऊंगी, जितने की इसको जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *