झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ में देश में दुष्कर्म के बढ़ते मामलों को लेकर सोमवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पडा। लगातार सामाने आ रहे दुष्कर्म के केस और पीडिता को न्याय में देरी को लेकर महिलाओं ने आक्रोश जताया और स्कूटर रैली निकाली। इस दौरान बडी संख्या में शामिल महिलाओं ने जल्द न्याय देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराध साबित होते ही आरोपी को फांसी पर लटका देना चाहिए। हैदराबाद में एंकाउटर एकदम सही कदम था, ऐसे आरोपियों के साथ यही होना चाहिए।

सोमवार सुबह विरोध स्वरूप काले झंडे लेकर महिलाओं ने स्कूटर रैली निकाली। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंची, जहां उन्होंने एडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं ने बलात्कार के मामलों में जल्द न्याय की गुहार लगाई है। वहीं हैदराबाद में डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपियों का पुलिस द्वारा एनकाउंटर करने के कदम को सही बताया। महिलाओं ने ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति से मांग की है कि दुष्कर्म के मामलों में जांच जल्द करके 6 महीने के भीतर बलात्कारियों को फांसी की सजा होनी चाहिए।

रैली में शामिल महिलाओं का कहना है कि हमारी मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिले। छह महीने सजा के लिए कह रहे हैं, लेकिन छह महीने में तो वो लड़की तो कितनी तकलीफ सहती है। हैदराबाद में जो एंकाउंटर हुआ वह सही हुआ। हम यही चाहते हैं कि ऐसे अपराधियों को गोली मार दी जाए। वहीं कुछ महिलाओं का कहना था कि बलात्कारियों को जैसे ही अपराध साबित हो, उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए। छह महीने के भीतर केस खत्म हो जाना चाहिए। यहां देखने में आया है कि पीड़ित मर जाता है, लेकिन केस चलता रहता है। हमारा तो न्याय पर से विश्वास ही उठ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *