बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने मादक पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके ठिकाने से 141 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत लगभग 84.60 लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में डुमरीगुड्डा मंडल निवासी चेड्डा कृष्णन तथा कर्नाटक के चामराजनगर जिले में मंजापुरा गांव निवासी मूर्ति के रूप में की गयी है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कृष्णन विशाखापत्तनम के अराकु गांव के पर्वतीय इलाकों में रहने वाले आदिवासियों से गांजा खरीदता था और मूर्ति के साथ मिलकर दोनों कर्नाटक में गांजा बेचते थे। कोरमंगला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *