नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) सीबीएसई की दसवीं की परीक्षाओं को रद्द और बारहवीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अधिकारियों के साथ आज एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया। निर्णय के अनुसार दसवीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।    शिक्षा मंत्रालय के अनुसार बारहवीं की परीक्षाओं का नया शेड्यूल एक जून को देश में कोरोना की स्थिति को देखकर तैयार किया जाएगा। तय समय से 15 दिन पहले छात्रों  को परीक्षा के बारे में सूचित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि चार मई से 14 जून तक होने वाली 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है जबकि 10वीं की परीक्षाएं जो चार मई से 14 जून तक होनी थी, उन्हें रद्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *