औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में फफूंद क्षेत्र के एक  गांव में पिता के शराब पीकर घर आने पर पुत्र के साथ विवाद हो जाने के बाद  पिता ने कमरे के अंदर रस्सी के फंदे के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस  सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि गांव ममरेजपुर खाम निवासी 58 वर्षीय उमेश दीक्षित  बीती देर शाम शराब के नशे में  घर पर आये, तो पिता को शराब के नशे में देख पुत्र रामानन्द ने नाराजगी  व्यक्त की जिसके लेकर पिता-पुत्र में आपस में विवाद होने लगा। विवाद के बाद  पिता ने कमरे के अंदर जाकर रस्सी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या  कर ली। सुबह जब पुत्र ने पिता फांसी पर लटका हुआ देखा तो परिजनों में  कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *