ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर की टीम ने शिवपुरी के रन्नौद तहसील के पटवारी अवधेश शर्मा को तीन हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकडा है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त संजीव सिन्हा ने बताया कि शिवपुरी के इंदार थाना क्षेत्र के खतौरा निवासी हरनाम सिंह ने कृषि भूमि का बंटवारा करने के लिये आवेदन दिया। इस पर से पटवारी अवधेश शर्मा ने उससे 10  हजार रूपये रिश्वत के मांगे। इतना ही नहीं हरनाम ने पटवारी अवधेश शर्मा को 7 हजार रूपये पूर्व में ही दे दिये थे। आज शेष तीन हजार रूपये हरनाम ने पटवारी अवधेश शर्मा को देना थे। हरनाम ने आज पटवारी के कार्यालय तहसील रन्नौद में जैसे ही तीन हजार रूपये पटवारी को दिये वैसे ही पास ही खडी लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथो दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *