शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के भावखेडी गांव के निवासी युवक पंखी जाटव सुहागरात की रात पत्नी की हकीकत पता पडने के बाद सदमे में बेहोश हो गया। जब दूल्हा को होश आया तो दुल्हन से बोला ये क्या हो गया मेरे साथ धोख हुआ है। दुल्हन से बोला तुम किन्नर हो मैं क्या करुॅं। शादी के नाम पर धोखा खाए पंखी जाटव ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती आवेदन देकर ससुराल वालों पर किन्नर के साथ शादी कराने का आरोप लगाया है। युवक ने शिकायत में कहा कि दो साल पहले जिस लड़की के साथ उसकी शादी हुई, वो महिला नहीं बल्कि किन्नर है। पंखी ने बताया कि यह बात उसे सुहागरात के दौरान पता चली। पंखी जाटव ने उसी रात ससुर को फोन लगाकर बता दिया था।
पंखी जाटव (23वर्ष) शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के दौरान उसने बताया कि शादी के अगले ही दिन वो अपनी पत्नी को अस्पताल ले गया और महिला डॉक्टरों से उसकी जांच कराई। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि पंखी की पत्नी में महिला जैसे कोई लक्षण नहीं हैं।

पंखी ने अपने ससुराल वालों और पत्नी मनीषा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है। वहीं पंखी ने शादी के नाम पर धोखा होने की वजह से पत्नी मनीषा को उसके मायके वापस भेज दिया था लेकिन उसके ससुराल वाले मनीषा को साथ रखने के लिए दबाव बनाया।

पंखी जाटव ने बताया कि 16 जून 2019 को उसकी मनीषा के साथ शादी हुई। लेकिन उसकी पत्नी किन्नर है, ये बात उसे सुहागरात की रात पता चली। अगले ही दिन पंखी ने अपने बड़े भाई फूलसिंह और बहन सरोज को इस बारे में बताया। इसके बाद मनीषा को अस्पताल ले जाकर उसका चेकअप कराया। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि मनीषा महिला नहीं बल्कि किन्नर है। इसके तुरंत बाद ही उसे मायके भेज दिया गया।

मनीषा ने भी अपने पति के खिलाफ महिला प्रकोष्ठ में आवेदन दिया है। मनीषा ने शिकायत में पति के साथ ना रखने संबंधी बात कही है। इसके अलावा भरण पोषण की भी मांग रखी है। अपने खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद पंखी ने एसपी कार्यालय में एक और शिकायत दर्ज कराई है।

पंखी जाटव ने पांच-छह महीने पहले पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पत्नी पर जो आरोप लगाए, उसका कोई सबूत नहीं मिला है। थाना प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि पति-पत्नी को कुटुम्ब न्यायालय में जाने की सलाह दी गई। वहीं से तलाक आदि की कार्रवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *