भोपाल। मध्यप्रदेश में महिला अत्याचार में ग्वालियर सबसे आगे है। ग्वालियर में 1 जनवरी से नवंबर 2019 तक 2366 मामले महिलाओं पर अत्याचार के दर्ज किए गए हैं। यह आंकडा प्रदेश की राजधानी भोपाल से ज्यादा हैं। भोपाल में 1545 केस महिला अत्याचार के दर्ज किए गए हैं। यह आंकडा गृहमंत्री बाला बच्चन ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के प्रश्न के जवाब में दिया है। इसमें चिंताजनक पहलू अभियोजन की कार्रवाई धीमी होना है। विधानसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदेश के बडे शहरों में सबसे ज्यादा अपराध भोपाल में हुए हैं। भोपाल में 1 जनवरी 2019 से अब तक 4776 केस दर्ज किए गए हैं। ग्वालियर में 4583 अपराध दर्ज हुए। जबलपुर में 2022 केस और इंदौर में 4181 केस दर्ज किए गए हैं।

प्रदेश के चार बडे शहर भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर की अपेक्षा हत्या के सबसे ज्यादा केस इंदौर में दर्ज किए गए। इंदौर में 11 माह में हत्या के 69 केस दर्ज किए गए हैं। ग्वालियर में 60, भोपाल में 56 और जबलपुर में 59 हत्या के केस दर्ज किए गए हैं।

ग्वालियर में महिलाओं पर अत्याचार के 2366 केस, हत्या 60, अपहरण 314, चोरी 1522, लूट 109, कुल 4583 केस दर्ज हुए। शिवुपरी में महिलाओं पर अत्याचार के 658 केस दर्ज हुए। हत्या 45, अपहरण के 139, दुष्कर्म के 99, चोरी के 248 और लूट के 24 केस, कुल 1217 केस दर्ज हुए।

च्ंबल संभाग के मुरैना में महिलाओं पर अत्याचार के 956 केस दर्ज हुए। हत्या 44, अपहरण के 116, दुष्कर्म के 84, चोरी के 512, लूट के 40 केस, कुल 1754 केस दर्ज हुए। भिण्ड में महिलाओं पर अत्याचार के 255 केस, हत्या 40, अपहरण 89, दुष्कर्म 88, चोरी 236, लूट 23, कुल 739 केस दर्ज हुए। श्योपुर में महिलाओं पर अत्याचार के 97 केस दर्ज हुए। हत्या 7, अपहरण 15, दुष्कर्म 24, चोरी 42, लूट 3, कुल 188 केस दर्ज हुए। दतिया में महिला अत्याचार के 511 केस, हत्या 18, अपहरण के 78, दुष्कर्म के 31, चोरी के 179, लूट के 18 केस, कुल 834 केस दर्ज हुए।

भोपाल में महिलाओं पर अत्याचार के 1545 केस, हत्या 56, अपहरण के 610, दुष्कर्म के 338, चोरी 2133, लूट 92, कुल 4776 अपराध दर्ज हुए। जबलपुर में महिलाओं पर अत्याचार के 498 केस, हत्या 59, अपहरण के 520, दुष्कर्म के 164, चोरी 711, लूट 69, कुल 2022 केस दर्ज हुए।

इंदौर में महिलाओं पर अत्याचार के 1042 केस, हत्या 69, अपहरण 565, दुष्कर्म 328, चोरी 2107, लूट 69, कुल 4181 केस दर्ज हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *