जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर स्वास्थ्य विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले 4 रेडियोग्राफर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर कराने के बाद चारों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त किए गए चारों रेडियोग्राफर 2011 से स्वास्थ्य विभाग में नौकरी कर रहे थे।
नौकरी करने वाले चारों रेडियोग्राफर ने फर्जी अंकसूची लगाकर नौकरी हासिल कर ली थी। विभाग ने इनके द्वारा लगाए गए दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन भी नहीं कराया गया था इससे प्रतीत होता है कि इसमें विभाग के अधिकारियों की भी मिली भगत हो सकती है। रेडियोग्राफर विवेक बेदी पनागर स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ थे। रामेश्वर सिहोरा में, आनंद पटेल बरेला व ममता मिश्रा सिहोरा में पदस्थ थी।
