बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इस साल का सबसे बड़ा नक्सली हमला हुआ है जिसमें 22 जवान के शहीद होने व 31 के घायल होने की खबर है जबकि एक लापता बताया जा रहा है। हालांकि मुठभेड़ के दौरान 15 नक्सली भी मारे गए हैं। नक्सलियों द्वारा रॉकेट लॉन्चर और LMG से हमला किए जाने की बात सामने आई है।

सुरक्षाबलों द्वारा शनिवार को नक्सलियों की सबसे मजबूत गढ़ बीजापुर में ऑपरेशन चलाया गया था। सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस को खबर थी कि नक्सलियों का बड़ा दुर्दांत कमांडर हिडमा इस हमले से ही लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर पोवर्ती गांव में है जिसके बाद सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। तभी यह हमला किया गया। सुरक्षाबलों को भी इस ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है और नक्सल काडर  के 15 नक्सली मारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *