ग्वालियर। भिण्ड जिले में सामान्य से कम वर्षा होने के कारण कलेक्टर इलैया राजा टी ने भिण्ड जिले को जल अभाव ग्रस्त घोषित कर दिया है। भूजल स्तर को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से हैंडपंपों, नलकूपों के खनन पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है।
भिण्ड जिले में इस बार 422.8 एमएम वर्षात हुई है, जबकि औसतन वारिस 668.3 एमएम होनी थी। कम वारिस के चलते जल स्त्रोत सूखे पडे है। अभी से पानी का संकट निर्मित होने से जिला प्रशासन को भी अभी से चिंता सताने लगी तो कलेक्टर इलैया राजा टी ने भिण्ड जिले को अभाव ग्रस्त घोषित कर हैंडपंपों, नलकूपों के खनन पर रोक लगाकर आदेश का सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए है।
कलेक्टर इलैया राजा टी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल स्त्रोतों में पर्याप्त मात्रा में पानी एकत्रित नहीं होने के कारण गर्मी के दिनों में कई सरकारी हैंडपंप और नलकूपों का जल स्तर नीचे चला जाता हैं इस वजह से हैंडपंप पानी देना बंद कर देते है। कलेक्टर ने तालाबों की मरम्मत के भी निर्देश दिए है।
