0000000भोपाल।एकात्म मानववाद और अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके दर्शन को व्यवहार में लाते हुये गरीबों का कल्याण कर रही है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एकात्म मानवदर्शन पूरे विश्व का कल्याण करने वाला दर्शन है। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन के आधार पर सबकी समृद्धि और विकास के लिये योजनाएं और कार्यक्रम बनाये गये हैं।
इस अवसर पर भोपाल मेयर आलोक शर्मा, विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, रामेश्वर शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान एवं पूर्व मेयर श्रीमती कृष्णा गौर उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *