भिण्ड। गांधी सागर निर्माण के बाद चम्बल नहर बनाई गई लेकिन 27 वर्षों तक चम्बल नहर का भिण्ड जिले को पानी नहीं मिला। कांग्रेस सरकार ने कभी भी किसानों की कठिनाई पर गौर नहीं किया। 2003 के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार के गठन के बाद आज भिण्ड जिले में नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के पास विकास की कोई सोच नहीं थी। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से अरविन्द्र भदौरिया को प्रत्याशी बनाया है आप अरविन्द्र भदौरिया को भारी मतों से विजयी बनायें, जिससे बाकी बचे डेढ़ साल का कार्यकाल इस क्षेत्र में विकास के नये रास्ते खोल सके। प्रदेश सरकार एक नया कानून ला रही है जिसमें मध्यप्रदेश से जन्मे हर व्यक्ति को आवास सुविधा का अधिकार होगा। गरीबों को आवास और आवासीय भूखण्ड दिये जाने का प्रदेश व्यापी सर्वे चल रहा है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गोअर खुर्द, मुरली पुरा, कनावर में सभाओं को सम्बोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर मंच पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद भागीरथ प्रसाद, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, माया सिंह, डॉ. दीपक भदौरिया, उमाशकर गुप्ता, लालसिंह, संजीव कांकर, रूस्तम सिंह, केशव सिंह भदौरिया, मुन्ना सिंह भदौरिया, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, केपीसिंह भदौरिया, लोकेन्द्र पाराशर, महेन्द्र यादव, महेन्द्र भदौरिया, कृष्णकांता तोमर सहित अनेक वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित थे। आज उन्होंने खड़ीत रमा, पावई, डिड़ी, जमसारा, पुर में सभाओं को सम्बोधित किया।
उन्होंने कहा भिण्ड जिले की जनता की आन-बान-शान का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है और यह चुनाव भी अटेर एवं भिण्ड की आन बान शान का चुनाव है। इस भूमि के वीरों ने अंग्रेजों के भी छक्के छुड़ा दिए थे आज भी देश की सीमाओं पर यहां का जवान सैनिक अपने सीने पर गोली खाता है पीठ पर नहीं यहां की जनता देशभक्त है इसलिए हमने यहां पर सैनिक स्कूल खोलने का निर्णय लिया है जिससे भिण्ड के बच्चे आर्मी के अफसर बनें उन्होंने कहा आने वाले समय में हमारा प्रयास होगा कनैरा उद्वहन सिंचाई परियोजना किसी भी तरह स्वीकृत हों। जिससे अटेर के कुछ क्षेत्र जो सिंचाई से वंचित रह गए है उनमें भी पानी पहुंचे। उन्होंने कहा प्रदेश की सरकार को हमने परिवार की तरह चलाया है अहंकार भाव से नहीं चलाया है। प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता हमारा परिवार है और अपने परिवार की बेहतरी एवं क्षेत्र के विकास के लिए हर कार्य अटेर विधानसभा क्षेत्र में किए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *