ग्वालियर। मध्यप्रदेश की ग्वालियर पुलिस रात्रि गश्त करने की बजाय सरकारी वाहन से एंट्री वसूलने का काम करती है। रात्रि में आमजन को गुण्डे बदमाशों से इतना डर नहीं रहता जितना रात्रि गश्त करने वाले पुलिस वालों का रहता है। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने रात्रि में अबैध रुप से बसूली करने वाले इंदरगंज थाने के 3 आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। एंट्री वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और आमजन ने पुलिस अधीक्षक को भी उक्त वीडियों पहुंचा दिया था।

रात्रि में सरकारी वाहन लेकर अबैध वसूली करने वालों की पहचान ग्वालियर इंदरगंज थाने में पदस्थ आरक्षक राजपाल रावत, धर्मेंद्र सिंह और चालक राजवीर यादव के रूप में हुई। यह वीडियो एसपी के संज्ञान में आया। पड़ताल कराने के बाद तीनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *