रावतपुरा धाम। मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के भिण्ड जिले के लहार क्षेत्र में रावतपुरा धाम में आदि देव भगवान शिव की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गुरुवार, 11 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र खटीक, श्रीमती संध्या राय, भानूप्रताप सिंह वर्मा, अनुराग शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह , अरविन्द भदौरिया, प्रद्युम्र सिंह तोमर, ओपीएस भदौरिया, विधायक श्रीमती रक्षा सरोनिया, संजय शर्मा सहित अनेक सांसद एवं विधायकगण उपस्थित रहेंगे। श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि इस कार्यक्रम में 20 हजार के करीब भक्तगण उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा 11 मार्च को दोपहर रावतपुरा हैलीपेड पर हैलीकॉप्टर से आगमन करेंगे एवं हैलीपेड स्थल पर विशिष्ट जनों से भेंट करेंगे। दोपहर 1.10 बजे आश्रम के मुख्य द्वार पर उनका आगमन होगा। दोपहर 1.45 बजे आस्था मंच पर पूजन करेंगे। दोपहर 2.05 बजे रावतपुरा धाम प्रांगण स्थित मंदिर पर देव दर्शन करेंगे। दोपहर 2.30 बजे भगवान शिव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 2.45 बजे रावतपुरा धाम प्रांगण में वृक्षारोपण करेंगे। दोपहर 3 बजे गोविंदा कल्याण मण्डपम में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सायं 4रू20 बजे आश्रम से प्रस्थान कर हैलीपेड पर पहुंचेंगे।

गुरुदेव श्री रविशंकर महाराज जी ने उक्त विहंगम कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन करने के लिए कार्यक्रम स्थल का दौरा किया एवं उपस्थित ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं भक्तगणों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। वहीं भक्तगण ने आश्रम में पहुंचकर खुद ही सफाई व्यवस्था में जुट गए। रावतपुरा धाम के भक्तगण अतिथियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इस अवसर पर गुरूदेव श्री ने भक्तगणों से कहा यदि नीले पर्वत को समुद्र में मिला कर स्याही तैयार की जाए, देवताओं के उद्यान के वृक्ष की शाखाओं को लेखनी बनाया जाए और पृथ्वी को कागद बनाकर भगवती शारदा देवी अर्थात सरस्वती देवी अनंतकाल तक लिखती रहें तब भी हे प्रभो! आपके गुणों का संपूर्ण व्याख्यान संभव नहीं होगा। यह सम्बोधन कल 11 मार्च को होने वाले भगवान शिव की प्रतिमा के लोकार्पण के पूर्व आज गुरूदेव श्री रविशंकर महाराज जी ने भक्तगणों को सम्बोधित करते हुए कही।
शिव-शक्ति का संयोग ही परमात्मा है: श्री गुरूदेव श्री
उन्होंने कहा कि आपको मंगल कामनाओं के साथ शुभाशीष। हम शिवभक्त आपको इस शुभ सूचना के साथ आमंत्रण देते हुए स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं कि परम् पावन पुण्य भूमि श्री रावतपुरा धाम (जिला – भिण्ड) में 11 मार्च, गुरुवार को अपरान्ह 2 बजे महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव की भव्य प्रतिमा का अनावरण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री धर्मरक्षक शिवराज सिंह चैहान के करकमलों से संपन्न होने जा रहा है। इस शुभ अवसर एवं स्वर्गिक अनुभूति वाले क्षणों में आपकी उपस्थिति हमारी शिव आराधना को और अधिक संकल्पित करेगी। शिव पुराण के अनुसार शिव-शक्ति का संयोग ही परमात्मा है। शिव की जो पराशक्ति है उससे चित्त शक्ति प्रकट होती है। चित्त शक्ति से आनंद शक्ति का प्रादुर्भाव होता है, आनंद शक्ति से इच्छाशक्ति का उद्भव हुआ है, इच्छाशक्ति से ज्ञानशक्ति और ज्ञानशक्ति से पांचवीं क्रियाशक्ति प्रकट हुई है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य नाना प्रकार के योग्य पद्धति को अपनाते हैं जैसे की सांस पर नियंत्रण, उपवास, ध्यान इत्यादि। इन योग क्रियाओं द्वारा वो जिस आनंद, जिस सुख को प्राप्त करते हैं वह वास्तव में भगवान शिव ही हैं।
आप भक्तगण सदैव सुखी, प्रसन्न, स्वस्थ व दीर्घायु रहो। आपको यह सूचना व आमंत्रण देते हुए श्री रावतपुरा धाम परिवार को असीम प्रसन्नता व शिवभक्ति में गहनता का अनुभव हो रहा है कि महाशिवरात्रि के परम पावन महापर्व पर गुरुवार 11 मार्च को दोपहर 2 बजे श्री रावतपुरा धाम (लहार, जिला भिण्ड) में त्रिदेव के स्वामी देवाधिदेव भगवान श्री शिव की भव्य प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम मध्यप्रदेश के धर्मपरायण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की सादर उपस्थिति में संपन्न होने जा रहा है।

गुरूदेव श्री का आशीर्वाद हर समय क्षेत्र की जनता पर बना रहता है: सांसद अनुराग शर्मा

उत्तरप्रदेश के झांसी सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि भगवान शिव की प्रतिमा लोकार्पण समारोह में शामिल होने जा रहा हूं। इसलिए मैं अपने आपको भाग्यशाली समझता हूं। गुरूदेव श्री का आशीर्वाद हर समय क्षेत्र की जनता पर बना रहता है।

उत्तरप्रदेश के झांसी के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश मिश्रा ने भगवान शिव प्रतिमा अनावरण के पूर्व कहा कि यह अविस्मरणीय, एतिहासिक शिव प्रतिमा का निर्माण पूज्य गुरूदेव श्री की कृपा से ही हुआ है। पूज्य गुरूदेव श्री के चरणों में शत-शत नमन। उनकी कृपा हम सब पर बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *