इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस ने एक फार्म हाउस पर छापा मारकर कोरोना गाइडलाइन के नियमों का उल्लंघन करने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। उप जिलाधिकारी प्रतूल सिन्हा ने बताया कि यहां सनराइज कॉलोनी में स्थित फार्म हाउस में कुछ लोगों को लॉकडाउन और अन्य दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते पाया गया।
कोरोना के बढते प्रकोप के कारण जिला प्रशासन ने इंदौर में रविवार को लॉकडाउन लागू कर दिया था। सोमवार को भी घरों से निकलने पर पाबंदी थी। फॉर्म हाउस में कुछ लोग नशाखोरी करते मिले हैं। पुलिस ने फॉर्म हाउस से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
