उज्जैन । मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर में आज महाशिवरात्रि पर्व देश व विदेश से आये हजारों शिव भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किये। 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख महाकालेश्वर मंदिर में शिव भक्त लंबी कतार में लगे रहे। आज भगवान महाकाल के दर्शन का सिलसिला पूरी रात जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने वैश्विक महामारी कोरोना को ध्यान में रखते हुए दर्शनार्थियो की संख्या सीमित रखी है। देश विदेश से आने वाले दर्शनार्थियों की प्री बुि‍किंग की व्यवस्था गई है। दर्शनार्थियों को त्रिवेणी संग्रहालय के निकट फैसिलिटी सेंटर से प्रवेश दिया जा रहा है।

  प्रवेश के बाद दर्शनार्थियों को पानी की बोतल एवं मास्क से उनका स्वागत करते हुए दर्शन के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है। दर्शनार्थियों को 30 से 45 मिनट के बीच में दर्शन हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन कंट्रोल रुम से दर्शनार्थियों की सुविधा व संपूर्ण व्यवस्थाओं निगरानी निरन्तर रखी है। कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल कंट्रोल वीडियो फुटेज को देखकर व्यवस्थाओ को अंजाम दे रहे हैं। कंट्रोल रूम से चारधाम मंदिर, हरसिद्धि चौराहा, बड़ा गणेश, महाकाल थाना, भारत माता मंदिर, माधव सेवा न्यास, टनल वन और टू, शंख द्वार, निर्गम गेट, महाकाल धर्मशाला के पीछे तथा वीआईपी गेट की निगरानी रखी जा रही है। कहीं भी अव्यवस्था होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित कर व्यवस्था सुधार करवाया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *