छतरपुर। नगर के ईशानगर चौराहे के पास रहने वाले एक सोनी परिवार के 4 लोगों की मैहर-कटनी नेशनल हाइवे पर भीषण सडक दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि परिवार की नवविवाहिता बहू गंभीर रूप से घायल है, उसको इलाज के लिए जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनी परिवार के 5 लोग एक कार में सवार होकर मैहर जा रहा रहे थे। तभी एक यात्री बस ने टक्कर मार दी। जिससे परिवार के माता-पिता, पुत्र-पुत्री की मौत हो गई, जबकि नव विवाहिता बहू गंभीर घायल हो गई। एसडीओ बालकराम सोनी के परिवार में एक पुत्र महेश, पुत्री अनामिका और पत्नि मीरा थी। बेटे महेश की फरवरी माह में अंजली के साथ शादी हुई थी। कुछ महीने पहले ही बालकराम का उपयंत्री से एसडीओ पद पर प्रमोशन हुआ था।

जानकारी के अनुसार नौगांव नगर के ईशानगर चौराहे पर रहने वाले और होशंगाबाद में सिंचाई विभाग में एसडीओ पद पर पदस्थ बालकराम सोनी 60 वर्ष अपनी पत्नी मीरा सोनी 55 वर्ष, पुत्र महेश सोनी 38 वर्ष, पुत्री अनामिका सोनी 24 वर्ष, नव विवाहिता बहू अंजनी सोनी पति महेश सोनी 35 वर्ष नौगांव में थे। यहां सभी ने शारदा माता के दर्शन करने के लिए मैहर जाने का कार्यक्रम बनाया। शारदा माता के दर्शन के बाद उन्हें कटनी जिले के मुहास में श्री हनुमान मंदिर हड्डी जोडने की दवा लेने भी जाना था।

मंगलवार सुबह पूरा परिवार अपनी कार वैगनआर सीजी 04 एचबी 0308 पर सवार होकर नौगांव से निकला था। कार एसडीओ बालकराम का पुत्र महेश सोनी ड्राइंिवग कर रहा था। जैसे ही कार मैहर-कटनी नेशनल हाइवे-7 पर घुमेडी गांव के पास पहुंची। तभी एक तेज रफ्तार यात्री बस ने कार को टक्कर मार दी। बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *