इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को ई सवारी शुभारंभ किया, इसे महिलाएं ही चलाएंगी। सीएम कमलनाथ ने कुछ महिला चालकों ने ई-रिक्शा ( e rickshaw) की चाबी सौपी। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, मंत्री जीतू पटवारी, मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहे। अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित इन ई- रिक्शा में यात्रियों की सुविधा हेतु मुफ्त वाय-फाय, रेडियो एफएम, डिजिटल पेमेंट, ईटीएम मशीन द्वारा टिकटिंग, जीपीएस ट्रैकिंग, मोबाइल चार्जिंग सुविधा है भी है। इन ई- रिक्शा की मॉनिटरिंग एआईसीटीएसएल के कंट्रोल सेंटर (ट्रांजिट मैनेजमेंट सेंटर) द्वारा होगी, ई- रिक्शा चालक महिलाओं की सुविधा के लिए रूट्स के सुपरवाइजर उपलब्ध रहेंगे। यह ई रिक्शा 3 घंटे चार्ज करने के पश्चात 85 किलोमीटर चलेगी।
