इंदौर। मध्यप्रदेश की संस्कार राजधानी इंदौर में आज प्रदेश सरकार के मंत्री जीतू पटवारी ने निराश्रित व अनाथ बच्चों के साथ होटल में खाना खाया और बच्चों को भी खिलाकर उन्हें उपहार दिए।
दीपावली का पर्व अनाथ, गरीब, दिव्यांग बच्चों के लिए एक सपना है। उनके इस सपने को प्रतिवर्ष जीतू पटवारी पूरा करते है। जीतू पटवारी कोई भी त्यौहार हो इन बच्चों को नहीं भूलते। आज मंत्री पटवारी बच्चों को रेडिसन होटल ले गए जहां बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।
