भोपाल। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है उतनी ही तेजी से बढ़ रही है ऑक्सीजन  की समस्या। वर्तमान में प्रदेश सरकार 400 टन ऑक्सीजन  की सप्लाई कर पा रही है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह में 600 टन ऑक्सीजन  की जरूरत होगी। जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार टैंकरों से आपूर्ति करा रही है। अब ऑक्सीजन  टैंकर एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी है। लेकिन ऑक्सीजन  को जल्दी पहुंचाने में तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं जिसका जिक्र नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन पी नरहरि ने अपने ट्विटर हैंडल पर किया है। उन्होंने इस संबंध में सुझाव भी मांगे हैं।
नरहरि ने लिखा है कि ऑक्सीजन  सप्लाई में टैंकर- ट्रेन की स्पीड व एयर लिफ्ट में सेफ्टी बाधक, कैसे हो ज्यादा आपूर्ति?
– लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन  लाने वाले टैंकर अधिकतम 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड में चलते हैं। ऐसे में बिना रोड सेफ्टी से समझौते कर टैंकर की स्पीड कैसे बढ़ा सकते हैं।
– लिक्विड ऑक्सीजन  लेकर आने वाली ट्रेन अधिकतम 20 किमी की स्पीड से ही चल सकती है। ऐसे में कैसे ट्रेन स्पीड सेफ्टी से समझौता किया जा सकता है। 
– इसी तरह एयरलिफ्ट करने में भी प्रॉब्लम आएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *