इंदौर। मध्यप्रदेश के सर्वाधिक कोरोना प्रभावित जिले इंदौर में कोविड 19 से एक वर्ष में सामने आये कुल 64751 संक्रमितों और संक्रमण से इलाज के दौरान मरने वाले कुल 945 रोगियों में 60 फीसदी पुरुष तथा 40 फीसदी महिलाएं हैं। कोरोना कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ अनिल डोंगरे के अनुसार जिले में 24 मार्च 2020 से 22 मार्च 2021 के मध्य कुल 64751 संक्रमित सामने आये है। इन संक्रमितों में 39419 पुरुष तथा 25332 महिलाएं शामिल है। इसी प्रकार इसी अवधि में कोरोना से यहां दर्ज कुल 945 मौतों में 657 पुरुष और 288 महिलाएं सम्मिलित हैं। प्राप्त आंकड़ों का उम्र आधारित विश्लेषण करने पर पाया गया कि शून्य से 20 वर्ष तक के कुल 7028 संक्रमितों के मामले इस अवधि में सामने आये है। इनमें पुरुषों की संख्या 3938 और महिलायों की संख्या 3090 रही है। इसी उम्र अवधि के कोरोना से काल कवलित होने वाले कुल तीन लोगो में एक पुरुष और दो महिलाएं की मृत्यु शामिल है।

  इसी क्रम में 21 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के  कुल 24268 नागरिक संक्रमण का शिकार हुए हैं। इनमे 15034 पुरुष और 9234 महिलाएं हैं। इस आयु वर्ग में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले कुल 39 लोगो में 29 पुरुष और 10 महिलाएं रही है। 41 वर्ष से 60 वर्ष की उम्र श्रेणी में कुल 22180 संक्रमित नागरिकों में 13495 पुरुष और 8685 महिलाएं शामिल रही। इसी आयु वर्ग के कुल 316 नागरिकों को उपचार के दौरान बचाया नहीं जा सका है। इन मृतकों में 221 पुरुष रोगी और 95 महिला रोगी शामिल है। वरिष्ठ नागरिकों की 61 से 80 वर्ष की उम्र श्रेणी के कुल 10394 रोगी कोरोना की जद में दर्ज हुए हैं। इनमें 6402 पुरुष और 3992 महिला रोगियों को संक्रमित पाया गया है। इसी आयु वर्ग में मृतकों की कुल संख्या 311 रही है। मरने वाले इन रोगियों में 208 पुरुष और 103 महिलाएं शामिल हैं। वयोवृद्ध 80 वर्ष से ऊपर की आयु के यहां कुल 880 सामने आये संक्रमितों में 541 पुरुष और 339 महिलाएं शामिल है। इसी आयु वर्ग में कुल मरने वाले कुल 75 नागरिकों में 52 पुरुष और 23 महिलाएं शामिल रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *