मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना रोकथाम पर किये जा रहे प्रयासों से प्रेरित होकर दिव्यांग ऐश्वर्या ने भी अपना कालेज ड्रॉप कर पडाव चौराहे पर मास्क वितरण अभियान में हिस्सा लिया। ऐश्वर्या ने मास्क नहीं पहने वाहन चालकों को मास्क दिये और कोरोना से सुरक्षा को लेकर मास्क पहनने का आग्रह किया। 

मूक बधिर ऐश्वर्या के इस प्रयास की वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों सहित पत्रकारों व आम लोगों ने सराहना की। एमएफए कर रही ऐश्वर्या शासकीय फाईन आर्टस कालेज की छात्रा है और सामाजिक कार्यक्रमों में जमकर सेवा भाव करती हैं। ऐश्वर्या ने कोरोना काल में अपनी बचत राशि भी भोजन वितरण के लिये दे दी थी। वह भारत स्काउट स्काउट की जिला उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल व वरिष्ठ पत्रकार विनय अग्रवाल की पुत्री हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *