इंदौर। इंदौर में एक सप्ताह के लिए बढ़ाए गए कोरोना कर्फ्यू के दौरान शादी समारोह के लिए कोई छूट नहीं दी गई है। उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह पूर्व से लागू कोरोना कर्फ्यू को आज एक आदेश जारी करते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने आगामी 23 अप्रैल शुक्रवार तक बढ़ा दिया है और शनिवार रविवार को पूर्व से ही बन्द के आदेश है। इस तरह आगामी 26 अप्रैल सोमवार सुबह 6:00 बजे तक इंदौर जिले में सभी गतिविधियां (छूट वाले उपक्रम को छोड़कर) प्रतिबंधित रहेगी।


आगामी 22 अप्रैल से शादियों के मुहूर्त शुरू हो रहे हैं जो मई जून तक चलेंगे और इंदौर जिले में ही सैकड़ों की संख्या में इस अवधि में शादियां पूर्व से निर्धारित है। लोगों को उम्मीद थी कि नए आदेश में शादी समारोह के लिए कुछ सीमित लोगो की उपस्थिति में आयोजन की छूट मिलेगी लेकिन कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा जो आज आदेश जारी किया गया उसमें शादी समारोह को लेकर किसी भी तरह की छूट का उल्लेख नहीं है। इससे यह स्पष्ट है की शादी समारोह के लिए फिलहाल कोई छूट नहीं रहेगी। इससे फिलहाल 25 अप्रैल तक की शादी वालों के समक्ष संशय के हालात हैं। इसके आगे की स्थिति भविष्य के हालात के मुताबिक तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *