इंदौर। पुलिस ने लूट के इरादे से इंदौर में डिलीवरी बाय बनकर दिनदहाड़े लूट के इरादे से चाकू समेत घर मे घुसे दो बदमाशों को पकड़ा है। इन्होंने टीवी सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल” देख कर लूट की योजना बनाई थी।

मामला इस प्रकार है कि आज दिन में करीब 11 बजे करीब दिन में 85 पलसीकर कालोनी मे दो बदमाश लूट के इरादे से आये तथा एक ने डिलेवरी बाय बनकर गेट नॉक किया तथा कहा कि कबीर का पार्सल आया है।


महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला तो बदमाश महिला को कब्जे में लेकर अन्दर ले गया तथा चाकू अडाकर लूट के इरादे से बोला कि जो भी माल है तुरन्त बाहर निकाल। इतने में महिला चिल्लाई तो बेटी (7 वर्षीय) ने मााँ को बचाने की काशिश की तो बदमाश ने मान्या को थप्पड मारा ।

महिला ने बेटी से बोला कि बाहर से अंकल को बुलाकर ला। बच्ची भागकर बाहर गई तो बदमाश ने फोन कर बाहर खडे अपने सार्थी को बोला की बेबी इस आउट। बच्ची ने पडोसियों को बुलाया उसी दौरान पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुच गई तथा बदमाश को कब्जे में लिया गया। बदमाश के पास एक धारदार चाकू कटर एवं मुंह पर चिपकाने का टेप भी मिला है।


पकड़े गए आरोपियों के नाम गोरांश निवासी सुदामा नगर व हिमांशु निवासी फूटी काठी बताए गए हैं। आरोपीयों से पुछताछ में पता चला कि हिमांशु की मा पूर्व में फरियादीया के यहां काम करती थी इसलिए हिमांशु को पता था कि महिला दिन में कब अकेली रहती है।

आरोपी द्वारा यह भी बताया कि टीवी पर क्राईम पेट्रोल देखकर उन्होने इस प्रकार की घटना को कारित करने का इरादा बनाया एवं एक दिन पहले ही नया चाकु, कटर, मुंह पर चिपकाने का टेप एवं अन्य सामान खरीदा था जिसे भी जप्त किया गया है। आरापियों से अन्य प्रकरण में भी पुछताछ की जा रही है।

उक्त शातिर बदमाशों को पकड़ने में डीआईजी मनीष कपूरिया, एसपी पश्चिम महेश चंद्र जैन, एएसपी राजेश व्यासः, सीएसपी दिशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना जूनीइन्दौर निरीक्षक आर.एन.एस. भदौरिया, सउनि अमर सिंह, आर. 3176 बाबूलाल, आर. 1169 विवेक की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *