इंदौर। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी होलीका दहन नहीं करने पर आपत्ति जताई है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। इसके पहले भाजपा नेता उमेश शर्मा के अलावा कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला, कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव, विनय बाकलीवाल आदि भी इस निर्णय का विरोध कर चुके हैं।
