इंदौर। इंदौर में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अब बाजार 10 की जगह 9 बजे से बन्द होंगे। सभी धर्म स्थल श्रद्धालुओं के लिए बन्द रहेंगे और सोमवार को भी लॉक डाउन जैसा ही रहेगा। यह जानकारी कलेक्टर मनीष सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि संडे लॉक डाउन के साथ धुलेंडी पर सोमवार 29 मार्च को भी लॉक डाउन जैसा ही रहेगा और सामान्य आवजाही पर प्रतिबंध रहेगा। रेस्टोरेंट टेकअवे पर चल सकेंगे

गुरुवार रात हुई क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में आए प्रस्तावों के बाद ये निर्णय हुए। इसके तहत इंदौर में शुक्रवार 26 मार्च से 10 की बजाय 9 बजे से बाजार बंद होंगे।
बैठक में मंत्री तुलसी सिलावट,सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़ और मधु वर्मा, मनोज पटेल,राजेश सोनकर, गौरव रणदिवे सहित कलेक्टर मनीष सिंह और डीआईजी मनीष कपूरिया आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *