नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस के मामलों में हर दिन रिकॉर्ड इजाफा हो रहा है और अब यह आंकड़ा 90 हजार पार कर गया है। इधर, मध्य प्रदेश का भी बुरा हाल है। यहां के इंदौर जिले के 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद पाराशर ने कल पत्रकारों को बताया कि 53 पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इसमें से ज्यादातर वे संक्रमित शामिल है, जिन्होंने पिछले दिनों कोरोना का वैक्सीन लगवाया था। संक्रमित हुए पुलिसकर्मियों में से कुछ का उपचार चिकित्सालयों में तो कुछ का उपचार होम आइसोलेशन में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *