ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के गोहद थाना क्षेत्र के ग्राम बंधा बरथरा में आज तहसील कुशवाहा ने पुरानी रंजिश में जनक जाटव को गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तहसील कुशवाहा से किसी बात को लेकर जनक जाटव से रंजिश चली आ रही थी। आज दोपहर तहसील कुशवाहा का जनक जाटव का आमना-सामना हो गया तभी तहसील कुशवाहा ने जनक के गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। गोहद थाना पुलिस ने आरोपी तहसील कुशवाहा के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *