छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो में सेवारत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) एमपी मारावी का आज शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।

एमपी मारावी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आज सुबह उनको हार्ट अटैक आया तो तत्काल उनको खजुराहो के सामुदायिक स्वास्थ्स केन्द्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उनका चेकप किया तो उनका निधन हो चुका था। मारावी का अंतिम संस्कार छतरपुर में किया जाएगा। पुलिस महकमे के अधिकारी-कर्मचारियों में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *