नई दिल्ली । बॉलीवुड में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब कटरीना कैट को कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबर आई है। कटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बारे में जानकारी दी। कटरीना ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वॉरंटीन हैं। वह घर पर ही आराम कर रही हैं।
कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है, मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को तुरंत आइसोलेट कर लिया है और होम क्वॉरंटीन रहूंगी। मैं अपने डॉक्टरों की सलाह पर सारे सेफ्टी प्रोटोकॉल्स का पालन क रही हूं। जो भी मेरे संपर्क में आया है उनसे अपील है कि तुरंत अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। प्यार और सहयोग के लिए आभारी हूं।
