NDIrNJvwhe bü mtubJth fUtu ŒbtK vºt =ufUh curxgtü fUt möbtl fUh;é brn˜t YJk ct˜ rJfUtm bkºte Rbh;e =uJe>
शिवपुरी। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में महिला बाल विकास मंत्री अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहना चाहती है। शिवपुरी के मानस भवन में बेटी सम्मान समारोह में महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी शामिल होने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी क्षेत्र में कम नहीं हैं। बेटियों को खूब पढाओ और बढाओ, यदि किसी कारण से बेटी ज्यादा नहीं पढ पातीं तो भी फिक्र मत करो वे कम से कम इमरती देवी तो बन ही जाएंगी। कार्यक्रम में जमकर तालियां बजी। मंत्री ने कहा कि 50 फीसदी महिला आरक्षण है, लेकिन आज भी पंचायत, जनपद और जिला पंचायत सहित अन्य चुनावों में महिला आरक्षित सीटों पर महिलाओं को सिर्फ घूंघट में फार्म भरने तक सीमित रखा जाता है, जबकि वोट मांगने से लेकर बैठकों में उनके पति या परिजन पहुंचते हैं। मंत्री ने मौजूद महिलाओं को चेताते हुए कहा कि अपने अधिकारों को पहचानो। यदि फार्म भरने आप जा रही हैं तो निर्वाचित होने के बाद दायित्व का निर्वहन भी खुद करें। यदि पति, ससुर या परिजन टोंकें तो उनसे कहो बहुत हो गया, अब मैं तो अपने दायित्व का निर्वहन करूंगी, तुम घर बैठो।

अगर आप घूंघट में बैठी रही तो न तो खुद बढ पाओगी और न ही अपने बेटियों को आगे बडा पाओगी। मंत्री ने कहा कि पुरानी कहावत है कि बेटा से बेटी भली, होए कुलवंती नार, और नाम लिवावे माई बाप को तो देश बढाही होय। कार्यक्रम को पोहरी विधायक सुरेश रांठखडेा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कलेक्टर अनुग्रहा पी, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला यादव सहित कांग्रेस नेता व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

मंत्री ने बेटियों से कहा कि समय बदल गया है। हमारे दौर में गांव में स्कूल तक नहीं था। शादी के बाद पढाई की और आज इस मुकाम पर हूं। पढाई जारी रखें। मां बाप भी ध्यान रखें कि बेटियों को लेकर किसी की कही सुनी बातों में न आएं और उनकी पढाई न छुडाएं बेटियों पर विश्वास करें। बेटियों का भी दायित्व हैं कि वे मां बाप के विश्वास पर खरी उतरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *