भोपाल। पूरे प्रदेश में यूरिया के लिए परेशान हो रहे किसानों का सब्र का बांध टूटने लगा है। विदिशा जिले की शमशाबाद तहसील में सोमवार को हजारों किसान यूरिया लेने आए थे। जब दोपहर बाद उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें आज यूरिया नहीं मिल पाएगा तो उन्होंने मंडी प्रांगण में यूरिया की बोरियों से भरा ट्रक पर धावा बोल दिया। देखते ही देखते ट्रक खाली हो गया। किसान बाइक पर रखकर यूरिया की बोरियां ले गए। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि कुल कितनी बोरियां किसान ले गए हैं। मौके पर पुलिस पहुंची।

29 नबंवर को विदिशा में यूरिया से भरा ट्रक चोरी हो गया था। बुधवार-गुरुवार की रात में चोर ईदगाह तिराहे से यूरिया से भरा ट्रक ले गए। ट्रक में 500 बोरी यूरिया था। यह ट्रक सागर हाईवे पर मड़ीपुर गांव के पास रोड पर मिला। ट्रक से यूरिया की 100 बोरी गायब थीं।

परेशानी का फायदा
हाल ये है कि 266.50 रुपए की यूरिया की एक बोरी लेना है तो उसके साथ 1200 रुपए की डीएपी की बोरी लेना जरूरी है। मतलब जहां किसान को 266.50 रुपए चुकाना पड़ रहे थे अब वहां 1466.50 रुपए चुकाना पड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले निजी दुकानदार 5 बोरी यूरिया की लेने पर दो बोरी डीएपी की दे रहे थे लेकिन अब मांग बढऩे से किसानों की मजबूरी का लाभ उठाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *