छिंदवाड़ा। यहां के सरकारी कोविड अस्पताल में वार्ड बॉय रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी करके ज्यादा दामों में बेचते हुए पकड़ा गया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उसने एक मरीज के परिजनों से दो इंजेक्शन बेचने का सौदा कर लिया। मरीज के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है। 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मरीज की मौत के बाद बचे हुए इंजेक्शन चोरी कर लेता था और उन्हें ज्यादा दामों में बेचता था। 

 यहां भर्ती एक मरीज को रेमडेसिविर के इंजेक्शन की जरूरत पड़ी तो उसके परिजनों ने इंजेक्शन के लिए जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड जाकर केंद्र प्रभारी से संपर्क किया। लेकिन वहां से कहा गया कि इंजक्शन उपलब्ध नहीं है। इसके कुछ समय बाद चेतन (इंजेक्शन बेचने का आरोपी वार्ड बॉय) ने उनसे संपर्क किया। उसने 2 इंजेक्शन दिलाने के लिए 18 हजार रुपए प्रति इंजेक्शन मांगे। परिजनों ने पहली किस्त में 14 हजार रुपए दिए। इसके बाद वार्ड बॉय ने 2 इंजेक्शन दे दिए। लेकिन,  पीड़ित के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की। 

मनीष राज भदौरिया, कोतवाली टीआई यूडीएस नाम की आउटसोर्स कंपनी का वार्ड बॉय जिला अस्पताल में 36 हजार में 2 इंजेक्शन लेकर बेच रहा था। वह मरीजों की मौत होने पर इंजक्शन चोरी कर लेता था। पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय चेतन पर धारा 379 सहित आपदा प्रबंधन की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *