अशोकनगर। लोकतंत्र में चुनाव विकास के लिए होता है। चुनाव जनकल्याण के लिए होता है भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है लेकिन मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में विधायक भी कांग्रेस के थे और सांसद तो कई वर्षों से कांग्रेस के हैं उन्होंने यहां के विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं ली जिसके कारण मुंगावली विधानसभा क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ गया। सिंचाई के यहां साधन नहीं, पीने का पानी नहीं कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव मुंगावली क्षेत्र में है। मैं आपसे अपील करता हूं कि यह उपचुनाव केवल पांच माह का है भाजपा प्रत्याशी बाईसाब यादव को अपने मत द्वारा भारी बहुमत से विजयी बनाइये। हमारी सरकार पांच महीने में पांच साल का कार्य इस क्षेत्र में पूरा करेगी। मेरी सरकार और बाईसाब मुंगावली क्षेत्र में विकास के इतने कार्य कर जाएंगे कि आपके दिल में कमल का फूल बस जाए और भाजपा बस जाए और मशीन में भी हमारा चुनाव चिन्ह नंबर 1 है और मुझे विश्वास है कि क्षेत्र की जनता 2 नंबरियों को पसंद नहीं करेगी और भाजपा प्रत्याशी को इस क्षेत्र में 1 नंबर बनाएगी।
यह बात प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रोड शो सिंहपुर चाल्दा, रामनगर, इमलिया, नारोन, डुंगासरा, चकेरी में अपने जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र सिंह, रामपाल सिंह, जालम सिंह पटेल, अरविंद भदौरिया, जयकुमार सिंघई, राय सिंह सेंधव, प्रभु राठौर, प्रत्याशी बाईसाब यादव, सचिन चौधरी, डॉ.जयमंडल यादव, हरिबाबू राय, ब्रजेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह, अमान ङ्क्षसह लोधी, गोपाल कोल, महेन्द्र यादव, आलोक तिवारी, ऋषि लोधी, देवेन्द्र बुंदेला, अजित जैन, प्रतिपाल लोधी, प्रीतम लोधी, अवधेश नायक, सितेन्द्र जैन, जीतू जिराती, हिदायतुल्ला खान, नानाभाऊ माहौर, संजय शर्मा, बादाम लोधी, अंगद यादव, भोलाराम बैरागी, राजेश तिवारी, संजीव जैन, भगवत लोधी, रामबाबू कुशवाह, बादाम लोधी, श्रीराम लोधी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। आज मुख्यमंत्री मा.शिवराज सिंह चौहान का रोड शो के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में जनता प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सुनने के लिए सडक़ों पर खड़ी थी जनता ने भी जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री बच्चे-बच्चियों के मामा-मामा कहने पर कई जगह वह रथ से उतरे और भांजे-भांजियों से हाथ मिलाया। कई जगह भांजियों ने मामा शिवराज सिंह चौहान की आरती भी उतारी। आज मुख्यमंत्री चौहान ने 38 जगह रथ सभाओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि मुंगावली क्षेत्र का विकास थमा हुआ है उपचुनाव ऐसा अवसर है जब जनता विकास के लिए भाजपा को वोट देकर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश और मध्यप्रदेश से खत्म हो रही है। उसके पास न तो नेतृत्व है और न विकास की कोई दृष्टि है इसलिए 24 फरवरी को मुंगावली क्षेत्र के उपचुनाव मतदान में एकतरफा भाजपा प्रत्याशी बाईसाब यादव को अपना वोट देकर विकास को विजयी बनाइये। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में विकास की ललक है इसका सबूत मध्यप्रदेश की सरकार पिछले 14 वर्षों से दे रही है। देश में मध्यप्रदेश पहली सरकार है जिसने भावांतर भुगतान योजना पर अमल करके किसानों को उचित मूल्य देकर राहत दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो ओलावृष्टि हुई आप किसान भाईयों चिंता मत करो चुनाव बाद अन्य जिलों में फसल की क्षति की जो भरपाई सरकार ने की है वह आपको भी मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार गांव, गरीब, और किसान, मजदूर की भलाई के लिए समर्पित है। वहीं उन्होंने अपनी सरकार की कई योजनाओं को जनता के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है इससे महिलाओं में आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि गरीब, सामान्य, अनु.जाति, आदिमजाति, पिछड़े वर्गों के ऊर्जावान छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मेधावी छात्र योजना प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को आप एकतरफा बाईसाब को समर्थन दें, हम साढ़े चार वर्षों के रुके हुए विकास की कसर पांच माह में पूरा कर देेंगे। मुंगावली क्षेत्र की विधायक बाईसाब यादव होंगी और विकास का पूरा जिम्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं संभालेंगे। उन्होंने इस अवसर पर अपील की कि आप सब भाजपा प्रत्याशी बन जाएं और 24 फरवरी को आम जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए भाजपा को जिताएं क्षेत्र में कमल खिलाएं और विकसित मुंगावली पाएं।

वरिष्ठ नेताओं ने की अगवानी
चन्देरी हैलीपैड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन पर आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पहार पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह, रामपाल सिंह, जालम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद भदौरिया, जयकुमार सिंघई, प्रीतम लोधी, मलकीत सिंह, उदय अग्रवाल, देवेन्द्र ताम्रकार, सचिन शर्मा, डॉ.जयमंडल यादव, आलोक तिवारी, राय सिंह सेंधव, प्रभु राठौर सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *