मुबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा चुनिंदा फिल्मों में काम कर लोगों को चौंकाना चाहती है। परिणीति चोपड़ा की इस वर्ष ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’, ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘साइना’  प्रदर्शित हुयी, जिसमें उनके अभिनय को पसंद किया गया।  परिणीति चोपड़ा ने बताया कि वह ऐसी चुनिंदा फिल्मों में काम करने वाली हैं जिनमें उनका परफॉर्मेंस देखकर लोग चौंक जाएंगे। परिणीति ने कहा, ‘‘मैं बेहद खुश और उत्साहित महसूस कर रही हूं, क्योंकि मेरी फिल्मों को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं।  

मुझे लगता है कि वर्सेटाइल रोल्स निभाने का मेरा फैसला दर्शक और समीक्षकों को  काफी पसंद आया, जिससे एक कलाकार के तौर पर मुझे अपनी प्रतिभा को निखारने में मदद मिली।’’ परिणीति ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि तीन बैक-टू-बैक फिल्मों की तरह आने वाली फिल्मों में भी लोग मेरा काम देखकर हैरान रह जाएंगे । लोग मेरे काम की तारीŸफ कर रहे हैं। और जब मैं परिणीति 2.0, परिणीति की वापसी, परिणीति चोपड़ा की पावर-पैक्ड हैट्रिक जैसी बातें सुनती हूं तो मुझे काफी अच्छा महसूस होता है।

  ऐसी बातें बेहद मायने रखती हैं। इस साल की शुरुआत मेरे लिए काफी अच्छी रही है, क्योंकि मैंने स्क्रीन पर जो दिखाने की कोशिश की, उसे लोगों ने दिल से पसंद किया। लोगों का प्यार इस बात को साबित करता है कि मुझे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना चाहिए और बदलाव की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। यह मेरे लिए सबसे बड़ी सीख है, और निश्चित तौर पर आने वाले समय में फिल्मों का चयन करते समय मैं इसे लागू करूंगी।’’   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *