इंदौर। महाशिवरात्रि वाले दिन इंदौर में दर्दनाक दुर्घटना हो गई।एक ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई जो उज्जैन के रहने वाले थे। मृतक की शिनाख्त उसके पास मिले ड्रायविंग लायसेंस के आधार पर जयसिंह पुरा उज्जैन निवासी सुनील कुमावत पिता राजाराम के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक साथ मे उसकी पत्नी थी।

दुर्घटना आज दोपहर नौलखा चौराहे के की है। बाइक नम्बर एमपी-09 क्यूयू-4770 पर दोनों जा रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक एमपी-09 केसी-1404 ने इन्हें टक्कर मार दी।

ट्रक के पहियों की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गए। आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। संयोगिता गंज पुलिस मामले की विवेचना कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *