ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही हैं कि डॉक्टर का ट्रांसफर नहीं कराएंगे। इसमें पैसा लगता है, इसलिए उसे सस्पेंड ही कर देते हैं। मामला इमरती देवी के क्षेत्र डबरा से जुड़ा बताया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री इमरती देवी के इस वीडियो में ट्रांसफर के बदले पैसे लगने की बात कह रही हैं। पूरा मामला दरअसल 24 सितंबर का है, जब इमरती देवी डबरा अस्पताल का निरीक्षण करने गईं थी। यहां जब कार्यकर्ताओं ने उनसे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही बुरे आदमियों का सपोर्ट कर रहे हैं तो मंत्री ने कहा उनसे कहने लगीं, हमसे कह रओ ट्रांसफर करा दो, हमने कई ट्रांसफर के पैसा लगेंगे, संस्पेंड करे देत हैं।

24 सितंबर को जब इमरती देवी डबरा सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने गईं थीं तो उन्हें काफी शिकायतें मिली थीं। मंत्री को अस्पताल में अनियमितताओं की शिकायतें भी कई दिनों से मिल रही थीं। कार्यकर्ता सीएमएचओ और बीएमओ के खिलाफ शिकायतें कर रहे थी।

मंत्री के निरीक्षण के दौरान भी कार्यकर्ता और अस्पताल के डॉक्टर आपस में एक दूसरे पर चिल्ला कर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। अस्पताल में हुई बैठक में मौजूद ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने उन्हें शांत कराया था। मंत्री इमरती देवी ने अस्पताल में मरीजों से पैसे लेने वाले स्टाफ को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश सीएमएचओ डॉ. मृदुल सक्सेना को दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *