इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग के धार जिले के राऊ-खलघाट फोलरेन के गणपति घाट पर सोमवार शाम बड़ा हादसा हुआ। इस दुर्घटना में प्रारंभिक तौर पर पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं। दो मासूम बच्चे गंभीर हैं।
बताया जात है कि ट्रॉला आरजे 08 एयू 1654 ने अनियंत्रित होकर आगे चल रहे तीन वाहन और एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में दो महिला, दो पुरुष वह एक बच्चे की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि इंदौर की तरफ से आ रहा ट्रॉले ने पहले आगे चल रही वैन जिसके बाद स्विफ्ट कार व टाटा मैजिक को टक्कर मारी। इस घटना में बाइक सवार भी चपेट में आया।
बताया जा रहा है कि बाइक पर एक बुजुर्ग महिला बैठी हुई थी जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है। नगर के स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया गया है बताया जा रहा है कि सभी को इस घटना में अधिक चोट लगी है।
घटना की सूचना मिलते ही नगर के कुछ लोग मदद के लिए पहुंचे। साथ ही धर्मपुरी विधायक पाची लाल मेडा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर के सभी निजी अस्पतालों को सहयोग करने को कहा नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही।
घटना के दौरान एकमात्र डॉक्टर होने से लोग नाराज हुए हालांकि डॉ संजय पाटीदार द्वारा मरीजों का तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया था वहीं कुछ देर बाद मेडिकल ऑफिसर ब्रह्म राज कौशल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने वाहन से घायल को निजी अस्पताल भिजवाया।
