सागर। एमपी में हर तरह कोरोना संक्रमण से हाहाकार है। इस बीच बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर सत्येंद्र मिश्रा की जान बचाने के लिए सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है। कोरोना की वजह से डॉक्टर सत्येंद्र मिश्रा के फेफड़ों अधिक संक्रमण हो गया है। एमपी में इलाज संभव नहीं था। सीएम शिवराज के निर्देश पर सागर कलेक्टर डॉक्टर मिश्रा को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से हैदराबाद भिजवाया है, जहां उनका इलाज शुरू हो गया है। डॉक्टर को इलाज के लिए सागर से हैदराबाद जाना था। इसके लिए एयर एंबुलेंस से संपर्क किया गया है। एयर एंबुलेंस ने किराया 18 लाख से कुछ अधिक बताया। साथ ही पहले भुगतान की मांग। रविवार होने की वजह से बैंक बंद था। उतनी बड़ी राशि बिना बैंक खुले ट्रांसफर होना संभव नहीं था। ऐसे में सागर कलेक्टर बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई ब्रांच विशेष अनुमति लेकर सागर में बैंक खुलवाया। उसके बाद एयर एंबुलेंस को भुगतान किया गया।

उसके बाद एयर एंबुलेंस के साथ हैदराबाद से डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंच गई। यहां से सड़क मार्ग के जरिए विशेष एंबुलेंस से डॉक्टरों की विशेष टीम रविवार रात 12 बजे सागर के भाग्योदय अस्पताल पहुंची। उसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सागर में ही उनका संपूर्ण परीक्षण किया। सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने बताया कि हैदराबाद की डॉक्टरों की टीम ने डॉ सतेंद्र मिश्रा का संपूर्ण परीक्षण करने के उपरांत सोमवार सुबह 5:00 विशेष एंबुलेंस उन्हें लेकर भोपाल के लिए निकली।

सागर कलेक्टर ने बताया कि जिले के भाग्योदय अस्पताल से लेकर भोपाल एयरपोर्ट तक 175 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर रोड बनाया गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भोपाल एयरपोर्ट से वह हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वहां उनका इलाज शुरू हो गया है। वहीं, डॉक्टर सत्येंद्र मिश्रा का इलाज कर रहे छय एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ जैन ने बताया कि हैदराबाद के डॉक्टरों की टीम रात्रि 12:00 बजे पहुंची। उन्होंने डॉ मिश्रा को वेंटिलेटर पर रखकर संपूर्ण परीक्षण किया। उसके बाद सुबह में उन्हें यहां से ले जाया गया है। सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे वह हैदराबाद स्थित यशोदा अस्पताल में पहुंच गए। वहां उनका इलाज शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *