जबलपुर ! कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि राय में सत्तारूढ दल भारतीय जनता पार्टी के मंत्री और विधायक जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेद्र मोदी पर भी निशाना साधा।
श्री सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा कि सरकार मे महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों के खनन माफिया से संबंध हैं और पार्टी के केद्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता भी इस काम मे शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर भाजपा के काले कारनामों को उजगार किया जाएगा।
उन्होने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासित रायों मे भाजपा चुनाव जीतने के लिए कोई भी हथकंडे अपना सकती है। वह दंगे तक करा सकती है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेद्र मोदी का महिमा मंडन करने के लिए भाजपा मौका खोजती रहती है और इसके लिए प्रचार माध्यमो का जमकर दुरूपयोग किया जा रहा है जिसे उचित नहीं ठहराया जा सकता।
श्री सिंह ने गुजरात मे इशरत जहां जैसे आधा दर्जन मामलों को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कहा कि भाजपा का चरित्र इसी तरह का रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी जातिगत वोट बैक की राजनीति नहीं की है। उन्होंने गुजरात में विकास के दावों को पूरी तरह असत्य बताते हुए कहा कि वहां के प्रति नागरिक पर जितना कर्ज है वह देश के अन्य राय के नागरिकों पर नहीं है।
श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के अटल योति इअिभयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस योजना के तहत वास्तव मे लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इस तरह की योजना की शुरूआत के कार्यम ही जनरेटर के माध्यम से आयोजित किये जा रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश मे चौबीस घंटे बिजली देने की बात सही नहीं है। अब भी ग्रामीण क्षेत्रों और दूसरे स्थानों पर बिजली की समस्या बनी हुई है।
उन्होंने प्रदेश के जबलपुर और अन्य संभागों मे समाजसेवी अन्ना हजारे के दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस की सेहत मे किसी तरह का फर्क नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस महासचिव ने आज ही पार्टी की ओर से आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया विधानसभा मे विपक्ष के नेता अजय सिंह और प्रदेश संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष रामेश्वर नीखरा भी मौजूद थे।

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *