सागर। मध्यप्रदेश के सागर में आपसी विवाद के चलते एक दुकानदार को जिंदा जलाकर दिया जिससे उसकी मौत हो गईं। पुलिस ने इस घटना को लेकर 5 आरोपियों को पकड लिया है।
सागर के सदर वाजार निवासी मोहम्मद 45 वर्ष बेल्डिंग का काम करता है। मोहम्मद का पडोसी दुकानदार लतीफ व उसका भाई शकील से टपरिया बनाने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की देर शाम को मोहम्मद को घेरकर उसमें आग लगा दी। आग की लपटों में घिरा मोहम्मद अपनी जान बचाकर भागा तो बेल्डिंग की दुकान पर बैठे लोगों ने 108 एंबुलेंस से लेकर मेडीकल कॉलेज लाए। जहां दौराने इलाज उसकी मौत हो गई।
मरने से पहले मोहम्मद ने अपने बयान दिए थे जिसमें उसने कहा लतीफ, शकील, संजू, देवी व सुक्कू ने कैरोसिन डालकर जला दिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड लिया है।
