ग्वालियर। भिण्ड जिले के पिथनपुरा में जमीन के विवाद में किए गए हमले में एक दर्जन लोग घायल हुए है। सभी घायलों को भिण्ड के शासकीय जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डीएस वैस ने बताया पिथनपुरा निवासी मायाराम शर्मा 52 वर्ष ट्यूब बैल से अपने खेत में पानी दे रहे थे तभी गांव के ही शिवदत शर्मा, जगदीश शर्मा और संतकुमार शर्मा ने जमीनी विवाद के चलते मायाराम पर हमला कर दिया। जब इस हमले की जानकारी मायाराम के परिजनों को लगी तो परिजन के लोग उन्हें बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने गोलियां चलाई। इस हमले में मायाराम के परिजन राकेश शर्मा 25 वर्ष, उमेश 35, ध्रुव 20, विजय 22, श्रीमती व्रहमान 22 व विक्की 21 वर्ष के गोली लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को भिण्ड के शासकीय जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया हैं। मायाराम को बचाने आए परिजनों ने भी मारपीट में घायल हुए शिवदत, जगदीश व संत कुमार के मामूली चोट आने पर अस्पलाल में दाखिल कराया गया है।
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिसबल लगाया गया है। पुलिस ने अभी अपराध दर्ज नहीं किया है। पुलिस के अधिकारी अभी भी मौके पर ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *