मुंबई। एक्ट्रेस नोरा फतेही के दुनियाभर में लाखों नहीं करोड़ों दीवाने हैं। नोरा फतेही अपनी शानदार डांस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। यकीनन, लोगों को उनकी फोटोज और वीडियो से उकताहट नहीं होती। यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर उनके 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हो गए हैं। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। नोरा अपने सिजलिंग अंदाज के कारण भी फैंस के बीच छाई रहती हैं। हाल ही में नोरा ने इंस्टाग्राम ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नोरा हाल ही में छुट्टियां मनाने गए थीं। जहां की एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियोज ने खूब धमाल किया था। अब नोरा ने एक बार फिर से अपने ग्लैमरस अंदाज से आग लगाई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *