देवास । मध्यप्रदेश के देवास में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंककर मौत के घाट उतार दिया और खुदने भी आग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक, 35 वर्षीय मुकेश परमार का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और इसी वजह से उसने पहले अपने दस वर्षीय बेटे आदित्य और 7 वर्षीय आयुष को कुएं में फेंका और फिर गाड़ी से पेट्रोल निकालकर घर और खुद को आग के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है ‎कि मुकेश की पत्नी रूठकर अपने मायके चली गयी थी, क्योंकि दोनों के बीच कुछ महीने पहले अम्बाराम नामक युवक को लेकर विवाद हुआ था। इसे लेकर मुकेश ने अम्बाराम के खिलाफ थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की थी। ग्रामीणों का कहना है ‎कि मुकेश की पत्नी के अम्बाराम से अवैध संबंध थे। इसके चलते कई दिनों से पति पत्नी में अनबन चल रही थी। यही नहीं, मुकेश ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें अम्बाराम नामक युवक का जिक्र है। इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि कल रात से मुकेश घर से लापता था। वह अलसुबह आया और अपने मासूम बच्चों को कुएं में फेंककर अपने आप को भी आग लगाकर आत्म हत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *